UPTET Form
vishhu
Published: March 20, 2026 3:07 PM
Follow Us

UPTET Form Date 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8) शामिल होंगे। अब जल्द ही विभाग द्वारा UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

UPTET नोटिफिकेशन और UPTET Form Date 2026 का इंतजार अब पूरा हो चूका है। इस आर्टिकल में हमने UPTET के फॉर्म कब से शुरू होंगे? फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी? आदि आवेदन संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां दी गई है।

UPTET Form Date 2026: Highlight

EventHighlight
CommissionUP Education Service Selection Commission (UPESSC)
Exam NameUttar Pradesh Teacher Eligibility Test
Exam TypeState-Level Teacher Eligibility Test
NotificationRelease
Form StatusStart Soon
Exam ModeOffline
Exam Date2, 3, & 4 July 2026
Latest Updateuptet2026.in

UPTET Form 2026 Latest Update

हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET 2026 की एग्जाम डेट का नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार यूपीटीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे जबकि दूसरी पारी दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पेपर 1 (कक्षा 1-5) और पेपर 2 (कक्षा 6-8) शामिल होंगे।

परीक्षा तिथि के बाद अब सभी उम्मीदवार UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी और एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

UPTET के फॉर्म कब से शुरू होंगे?

UPTET 2026 परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है जो जानना चाहते है की UPTET के फॉर्म कब से भरे जाएंगे? UPTET 2026 का नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी कर दिया है, इसके अनुसार UPTET के फॉर्म 27 मार्च 2026 से शुरू कर दिए जायेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2026 है।

क्रमांकविवरणतिथि
1UP TET Form Start Date27 मार्च, 2026
2UP TET Form Last Date26 अप्रैल, 2026
3आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान (Bank Reconciliation) की अंतिम तिथि01 मई, 2026
4परीक्षा तिथि02, 03 व 04 जुलाई, 2026
uptet 2026 short Notifications

UPTET के फॉर्म फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

UPTET फॉर्म भरने के लिए मुख्य दस्तावेजों में 10वीं/12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट, बी.एड/डी.एल.एड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, और जाति/निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आवश्यक हैं। सभी दस्तावेज JPEG फॉर्मेट में होने चाहिए और फोटो 20-50KB तथा हस्ताक्षर 10-20KB के आकार में होने चाहिए। 

आवश्यक दस्तावेज और विवरण:

  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • शिक्षण प्रशिक्षण: B.Ed, BTC / D.El.Ed की अंकतालिका या प्रमाण पत्र।
  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड।
  • फोटो और हस्ताक्षर: स्कैन की गई रंगीन फोटो (3.5×4.5 सेमी) और हस्ताक्षर।
  • अन्य: जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणी के लिए), निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और मोबाइल नंबर व Email ID ।
  • फोटो का आकार: 20-50KB (JPEG)।
  • हस्ताक्षर का आकार: 10-20KB (JPEG)। 

UPTET Application Form 2026 Apply Link

Application Form LinkLink Active Soon
Get Updateuptet2026.in

vishhu200@gmail.com

My name is Vishhu Kumar, and I am a writer as well as the owner of uptet2026.in. I create education-related articles to provide students with clear, accurate, and easy-to-understand information. All the content published on uptet2026.in is written with a strong focus on quality, reliability, and student needs.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment