vishhu
Published: March 21, 2026 3:09 AM
Follow Us

UPTET Notification 2026: UPTET 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए बड़े खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने 20 मार्च को UPTET नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया गया है। UPTET के लिए आवेदन फॉर्म 27 मार्च से 26 अप्रैल 2026 तक भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार UPTET की ऑफिशल वेबसाइट uptet.upessc.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले OTR पूर्ण करना होगा। यहां हमने UPTET फॉर्म भरने की तिथि, योग्यता, आवेदन शुल्क, UPTET OTR, आवेदन करने की प्रक्रिया और लिंक आदि महत्वपूर्ण जानकारी यहां प्रदान की है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से UPTET 2026 का नोटिफिकेशन डाउनलोड और आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2026 : Highlight

EventHighlight
CommissionUP Education Service Selection Commission (UPESSC)
Exam NameUttar Pradesh Teacher Eligibility Test
Exam TypeState-Level Teacher Eligibility Test
NotificationReleased
Form StatusStart On 27 March 2026
Apply ModeOnline
Exam Date2, 3, & 4 July 2026
Latest Updateuptet2026.in

UPTET 2026 Form Date / Form Last Date

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UPTET के लिए एप्लीकेशन का 27 मार्च 2026 से शुरू किया जा रहे हैं। उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

ActivityDate
Online Registration / Application / Fee Start Date27 March, 2026
Last Date for Application / Fee26 April, 2026
Bank Reconciliation Last Date01 May, 2026
Exam Date02, 03 & 04 July, 2026

UPTET Application Form Fees 2026

CategoryFee for One PaperFee for Both Papers
General / OBC / EWS₹1000₹1000
SC / ST₹500₹500
Divyang (PwD)₹300₹300

UPTET 2026 Eligibility Criteria

UPTET 2026 के लिए उम्मीदवारों को प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) के लिए स्नातक के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed/BTC) या 50% अंकों के साथ 12वीं और बीएलएड आवश्यक है। उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) के लिए स्नातक के साथ बीएड/BTC या 4 वर्षीय डिग्री अनिवार्य है। 

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए:

उम्मीदवारों को निम्न में से किसी एक योग्यता को पूरा करना आवश्यक है:

  • स्नातक (Graduation) के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/BTC), जो NCTE से मान्यता प्राप्त और उत्तर प्रदेश सरकार से संबद्ध संस्थान से हो।
  • स्नातक के साथ 2 वर्षीय D.El.Ed (दूरस्थ शिक्षा/Distance Mode) से।
  • स्नातक के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.Ed) इन स्पेशल एजुकेशन, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो।
  • स्नातक के साथ उत्तर प्रदेश में NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पेशल BTC प्रशिक्षण।

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए:

उम्मीदवारों को निम्न में से किसी एक योग्यता को पूरा करना आवश्यक है:

  • स्नातक के साथ 2 वर्षीय D.El.Ed/BTC।
  • स्नातक में कम से कम 50% अंक तथा 1 वर्षीय बी.एड (B.Ed)।
  • स्नातक में कम से कम 45% अंक (NCTE मानदंड के अनुसार) तथा बी.एड (B.Ed)।
  • इंटरमीडिएट (10+2) में कम से कम 50% अंक तथा 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed)।
  • इंटरमीडिएट (10+2) में कम से कम 50% अंक तथा 4 वर्षीय B.A.Ed / B.Sc.Ed।

उत्तर प्रदेश TET चयन प्रक्रिया 2026

UPTET पात्रता के लिए चयन पूरी तरह से एक ही चरण की लिखित परीक्षा पर आधारित होता है। उम्मीदवारों को पेन और पेपर आधारित परीक्षा देनी होती है, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं। यह परीक्षा दो पेपर/शिफ्ट में आयोजित की जाती है:

  • पेपर I: उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर) के शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • पेपर II: उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर) के शिक्षक बनना चाहते हैं।

जो उम्मीदवार दोनों स्तरों के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं, वे दोनों पेपर में शामिल हो सकते हैं।

UPTET Form 2026- UPTET आवेदन फॉर्म 2026 कैसे भरें?

UPTET 2026 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया को नीचे सरल तरीके से समझाया गया है:

  • सबसे पहले, सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होता है। यह रजिस्ट्रेशन आधिकारिक UPESSC पोर्टल पर किया जाता है, जिसके बिना आगे की प्रक्रिया संभव नहीं होती।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण (Login Credentials) का उपयोग करके पोर्टल में प्रवेश करते हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हैं।
  • इसके बाद उम्मीदवार को UPTET 2026 परीक्षा का चयन करना होता है और यह तय करना होता है कि वे पेपर I, पेपर II या दोनों में से किसके लिए आवेदन करना चाहते हैं। फिर उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सावधानीपूर्वक भरने होते हैं।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करनी होती है।
  • इसके पश्चात, आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है, जैसे कि नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि।
  • अंत में, सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म को सबमिट कर दिया जाता है। भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी होता है।

UPTET 2026 Notification & Apply Link

EventLink
UPTET 2026 Notification Click Here
UPTET 2026 Apply LinkLink Active Soon
Get UPTET Latest UpdateClick Here

vishhu200@gmail.com

My name is Vishhu Kumar, and I am a writer as well as the owner of uptet2026.in. I create education-related articles to provide students with clear, accurate, and easy-to-understand information. All the content published on uptet2026.in is written with a strong focus on quality, reliability, and student needs.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment